home page

दिल्ली में तीन आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

 | 
दिल्ली में तीन आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला


नई दिल्ली, 22 अगस्त (हि.स.)। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला-पोस्टिंग की है।

दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने 22 अगस्त 2026 को पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश पर तत्काल प्रभाव से इन तबादलों का आदेश जारी किया।

आदेश के अनुसार चिन्मय बिस्वाल को संयुक्त पुलिस आयुक्त (ऑपरेशंस) नियुक्त किया गया है। वह 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। शिवेंद्र कांत तिवारी को उपराज्यपाल के ओएसडी पद से हटाकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, आर्थिक अपराध शाखा बनाया गया है। वहीं, 2010 बैच की आईपीएस अधिकारी वर्षा शर्मा को आर्थिक अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पद से हटाकर उपराज्यपाल का ओएसडी नियुक्त किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव