home page

डीजेबी की बैठक में जल आपूर्ति को सुदृढ़ करने पर चर्चा : प्रवेश साहिब सिंह

 | 
डीजेबी की बैठक में जल आपूर्ति को सुदृढ़ करने पर चर्चा : प्रवेश साहिब सिंह


नई दिल्ली, 21 जनवरी (हि.स.)। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की 176वीं बैठक सचिवालय में आयोजित हुई।

मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने यह जानकारी आज एक्स पर साझा की। इसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड की बैठक में दिल्ली की जल आपूर्ति को सुदृढ़ करने, सीवेज व्यवस्था में सुधार करने और नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णयों पर चर्चा की गई। दिल्ली के जल प्रबंधन में जवाबदेही, दक्षता और दीर्घकालिक समाधानों पर विशेष ध्यान दिया गया।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव