home page

‘महिला समृद्धि योजना’ का नाम बदल कर ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ किया गया

 | 
‘महिला समृद्धि योजना’ का नाम बदल कर ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ किया गया


नई दिल्ली, 13 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली सरकार ने 'महिला समृद्धि योजना' का नाम बदलकर 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' कर दिया है। इसके तहत 21 से 60 साल की पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये मिलेंगे।

दिल्ली सरकार ने योजना का नाम बदलने की मंजूरी दे दी है और इसे रक्षाबंधन (28 अगस्त) के मौके पर शुरू किए जाने की संभावना है।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि आवेदकों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड न हो, वे कम से कम 10 साल से दिल्ली की निवासी हों और उनके परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा न हो। इस योजना का फायदा दिल्ली की करीब 17 लाख महिलाओं को मिलेगा।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव