home page

कर्तव्य, समर्पण और सेवा का सजीव रूप नारी शक्ति : रेखा गुप्ता

 | 
कर्तव्य, समर्पण और सेवा का सजीव रूप नारी शक्ति : रेखा गुप्ता


नई दिल्ली, 17 मार्च (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कर्तव्य, निःस्वार्थ समर्पण एवं सेवा जैसे मूल्यों से राष्ट्र की दिशा तय होती है और इनका सजीव रूप हमारी नारी शक्ति है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को यहां के निर्मल छाया कॉम्प्लेक्स में आयोजित ‘नारी उत्सव’ के अवसर पर कहा कि आज मातृशक्ति के इस अदम्य संकल्प और ऊर्जा का साक्षी बनने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि भारत की नारी शक्ति आज परिवर्तन की अग्रदूत है। गांवों के उद्यम से लेकर वैश्विक कॉरपोरेट तक, जनसेवा से लेकर रक्षा बलों तक, वह ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को गति दे रही है। दिल्ली में भी हमारा प्रयास है कि हर बहन, हर बेटी आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी क्रेच सेंटर, सहेली पिंक कार्ड, लखपति बिटिया योजना, कोलैटरल-फ्री लोन और सुरक्षित कार्य वातावरण जैसे कदम पोषण से प्रगति तक, सुरक्षा से स्वाभिमान तक के व्यापक दृष्टि का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि जब नारी शक्ति आगे बढ़ती है तब राष्ट्र नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। यही विकसित भारत, विकसित दिल्ली की सबसे सशक्त नींव है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव