home page

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से मिलकर दीं दिवाली की शुभकामनाएं

 | 
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से मिलकर दीं दिवाली की शुभकामनाएं


नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया 'एक्स' पर अपने बहुमूल्य समय और स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन के लिए राष्ट्रपति का हृदय से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर भी साझा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव