home page

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में रेखा गुप्ता से की मुलाकात

 | 
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में रेखा गुप्ता से की मुलाकात


नई दिल्ली, 25 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देने तथा विकास के विभिन्न आयामों पर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा हुई। दोनों राज्यों का सतत विकास एवं परस्पर सहयोग विकसित भारत के हमारे साझा लक्ष्य को और गति प्रदान करेगा।

वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नई दिल्ली प्रवास के दौरान आज मुख्यमंत्री निवास में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट हुई। मुलाकात के दौरान इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों, सुशासन, जनकल्याण एवं राज्यों के मध्य बेहतर समन्वय से जुड़े मुद्दों पर सारगर्भित विचार-विमर्श हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी