home page

खरगे की टिप्पणी के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, हर्ष मल्होत्रा समेत कई नेता हिरासत में

 | 
खरगे की टिप्पणी के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, हर्ष मल्होत्रा समेत कई नेता हिरासत में


नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता ने राजा जी मार्ग पर प्रदर्शन किया।

भाजपा नेताओं ने सेना भवन सर्किल, राजा जी मार्ग, विजय चौक के निकट एकत्र होकर कांग्रेस और उसके अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा ने खरगे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, उपाध्यक्ष राजेश भाटिया, महासचिव मोहन लाल गिहारा समेत अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी को मंदिर मार्ग थाने ले गई।

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी पर विरोध जताते हुए इसे प्रधानमंत्री के प्रति अनुचित भाषा का इस्तेमाल बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी