home page

विवेक विहार अग्निकांड के मृतकों के परिजनों से मिले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

 | 

नई दिल्ली, 03 मई (हि.स.)। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने विवेक विहार अग्निकांड के मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए हादसे पर दुख जताया और कहा कि यह बेहद दुखद घटना है।

सचदेवा ने कहा कि अभी प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एसी में विस्फोट के बाद इमारत में आग लगने की बात सामने आ रही है। पुलिस को सुबह 3:45 बजे पहली सूचना मिली और करीब 3:52 बजे दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि करीब 14 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं और 20 लोगों की जान बचाई गई, जबकि 9 लोगों की मौत हो गई।

सचदेवा ने बताया उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और दृश्य बेहद मार्मिक है। मामले की जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि एक डिलीवरी बॉय ने एसी में चिंगारी देखी, जिसके कारण यह घटना घटी इसके अलावा मृतकों के परिजनों से भी यही बात कह रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव