मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एलएनजेपी अस्पताल में सीटी स्कैन और टेस्ला एमआरआई मशीनों का शुभारंभ किया
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में ड्यूल सोर्स 256 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन और तीन टेस्ला एमआरआई मशीनों का शुभारंभ किया।
एलएनजेपी अस्पताल में मशीनों के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन मशीनों के शुभारंभ से हृदय, मस्तिष्क, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की जांच की बेहतर सुविधा अब अस्पताल में ही मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार लगातार यह सुनिश्चित कर रही है कि दिल्ली के सरकारी अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित हों और बेहतर इलाज हर नागरिक की पहुंच में हो।
इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष अरविंदर सिंह साहनी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

