दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात, बजट सत्र की तैयारियों पर हुआ संवाद
नई दिल्ली, 20 मार्च (हि.स.)। दिल्ली सरकार के बजट सत्र से पूर्व शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुलाकात की। आगामी 23 मार्च से बजट सत्र प्रारंभ हो रहा है और 24 मार्च को दिल्ली का बजट प्रस्तुत होगा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर आगामी बजट सत्र की तैयारियों तथा दिल्ली के विकास से जुड़े विभिन्न विधायी विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दिल्ली की प्रगति और जन-आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट प्रस्तुत करने के लिए पूर्णतः समर्पित है।
इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, मुख्य सचेतक अभय वर्मा उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

