home page

एलपीजी पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : रेखा गुप्ता

 | 
एलपीजी पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : रेखा गुप्ता


नई दिल्ली, 15 मार्च (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि एलपीजी पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई। उन्होंने यह बात बूढ़पुर स्थित ‘अपना घर आश्रम’ के 12वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाकर लोगों के बीच डर पैदा करना उचित नहीं है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। कुछ लोग अनावश्यक रूप से भय का वातावरण बनाकर जमाखोरी को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं, जो देशहित के विरुद्ध है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर सरकार कड़ी नजर रखे हुए है और यदि कोई व्यक्ति या संस्था इस प्रकार की गलत हरकतों में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य रूप से अपनी दिनचर्या जारी रखें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव