home page

द्वारका स्टेशन का नाम बदलने पर ककरोला निवासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

 | 
द्वारका स्टेशन का नाम बदलने पर ककरोला निवासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार


नई दिल्ली, 01 जून (हि.स.)। द्वारका मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर ‘द्वारका काकरोला’ किए जाने की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने के लिए क्षेत्र निवासियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री सहित दिल्ली सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

ककरोला गांव के निवासियों ने आज मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान निवासियों ने 'द्वारका मेट्रो स्टेशन' का नाम बदलने की उनकी वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान विधायक संदीप सहरावत ने भी मटियाला विधानसभा के नागरिकों, निगम पार्षदों, मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार यह निर्णय स्थानीय पहचान, विरासत और जनभावनाओं को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं विधायक संदीप सहरावत ने द्वारका मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने को ऐतिहासिक एवं जनभावनाओं से जुड़ा निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि यह मांग लंबे समय से स्थानीय नागरिकों द्वारा उठाई जा रही थी। मुख्यमंत्री द्वारा जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस मांग को स्वीकार करना क्षेत्र की पहचान, इतिहास और स्थानीय संस्कृति को सम्मान देने वाला सराहनीय कदम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी