home page

मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

 | 
मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश


नई दिल्ली, 02 मई (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शालीमार बाग विधानसभा स्थित त्रिलोक भवन में जनसुनवाई की। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान स्थानीय समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समय सीमा के भीतर समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नागरिकों ने शालीमार बाग को बेहतर बनाने के सुझाव भी दिए। हर फीडबैक पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसुनवाई हमारे लिए जनभागीदारी से विकास का माध्यम है। उन्होंने कहा कि आदर्श शालीमार बाग का संकल्प लगातार आगे बढ़ रहा है।

जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव