मुख्यमंत्री ने लोक नायक अस्पताल में सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
| Oct 5, 2026, 14:54 IST
नई दिल्ली, 05 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को लोक नायक अस्पताल में सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर सुविधाओं, सेवाओं और शिकायत निवारण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सहायता के लिए आने वाली प्रत्येक पीड़ित महिला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यहां हिंसा से पीड़ित महिलाओं और बच्चियों को एक ही स्थान पर पुलिस सहायता, चिकित्सा सुविधा, सामाजिक एवं कानूनी परामर्श और अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में दिल्ली की हर बेटी के साथ सरकार पूरी संवेदनशीलता और शक्ति के साथ खड़ी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

