home page

मुख्यमंत्री ने मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का किया शुभांरभ

 | 
मुख्यमंत्री ने मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का किया शुभांरभ


नई दिल्ली, 24 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शालीमार बाग विधानसभा के हैदरपुर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिल्ली, सशक्त दिल्ली के हमारे संकल्प को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस स्वास्थ्य जांच शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श और आवश्यक स्वास्थ्य मार्गदर्शन एक ही स्थान पर निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस शिविर में आकर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव