home page

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एनडीएमसी में फूल महोत्सव का किया उद्घाटन

 | 
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एनडीएमसी में फूल महोत्सव का किया उद्घाटन


नई दिल्ली, 03 मार्च (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) फूल महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने दिल्लीवासियों से फूल महोत्सव में आने की अपील की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि होली के अवसर पर इस फ्लावर फेस्टिवल से पूरा कनॉट प्लेस खिल उठा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां ट्रे गार्डन, पिरामिड और सिलेंडर आकार की शानदार फ्लावर इंस्टॉलेशन, खूबसूरत लैंडस्केप और खास सेल्फी पॉइंट्स इस आयोजन को और भी आकर्षक बना रहे हैं। यह फेस्टिवल रंगों, नेचर और क्रिएटिविटी का जीवंत उत्सव है।

इस अवसर पर एनडीएमसी के अध्यक्ष केशव चंद्रा, उपाध्यक्ष कुलजीत चहल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी