मुख्मयंत्री रेखा गुप्ता ने सरकारी योजनाओं का संदेश देने वाली ‘रैप्ड मेट्रो ट्रेन’ को दिखाई हरी झड़ी
नई दिल्ली, 23 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आईटीओ मेट्रो स्टेशन से सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी पहलों के संदेश वाली विशेष ‘रैप्ड मेट्रो ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाई।
मुख्मयंत्री ने कहा कि इस पहल के माध्यम से दिल्ली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और जनहितकारी पहलों की जानकारी अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि पात्र लोग इनका लाभ उठा सकें।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पांच मेट्रो ट्रेनों के 36 कोचों को दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित संदेशों से सजाया गया है। ये ट्रेनें रेड, येलो, ब्लू, ग्रीन और वॉयलेट लाइनों पर संचालित होंगी और दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के लगभग 67 प्रतिशत हिस्से को कवर करेंगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सरकार की योजनाओं की जानकारी पात्र नागरिकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक दिल्लीवासी इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

