home page

मुख्यमंत्री ने 1,368 नवनियुक्त शिक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र

 | 
मुख्यमंत्री ने 1,368 नवनियुक्त शिक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र


नई दिल्ली, 13 अगस्त (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को भारत मंडपम में आयोजित समारोह में 1,368 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह आपके परिश्रम, परिवार के विश्वास और जीवन की एक नई शुरुआत का गौरवपूर्ण क्षण है। आप सभी के जुड़ने से दिल्ली के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर दिल्ली के शिक्षा आशीष सूद मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हमारी सरकार सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाने, बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और शिक्षा की गुणवत्ता को निरंतर बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुझे विश्वास है कि शिक्षक के रूप में आप दिल्ली के बच्चों के सपनों को दिशा देने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव