छठ पूजा पर सोमवार को सुबह 4:30 बजे से शुरू होगी मेट्रो सेवाएं
| Nov 15, 2026, 17:27 IST
नई दिल्ली, 15 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) छठ पूजा के ऊषा अर्घ्य के अवसर पर सोमवार को सुबह 4:30 बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू करेगा। सामान्य दिनों में मेट्रो सेवाएं सुबह 6:00 बजे शुरू होती हैं। सभी टर्मिनल स्टेशनों से शुरू होने वाली मेट्रो ट्रेनें नियमित समय-सारिणी लागू होने तक सभी लाइनों पर 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी।
दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने रविवार को कहा कि इस विशेष व्यवस्था से छठ महापर्व पर ऊषा अर्घ्य देने के लिए जाने वाले दिल्ली और पूर्वांचल के लाखों श्रद्धालुओं को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। दिल्ली सरकार छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

