home page

एमसीडी के 11 जोन चुनाव को लेकर भाजपा ने पार्षदों की बैठक की

 | 
एमसीडी के 11 जोन चुनाव को लेकर भाजपा ने पार्षदों की बैठक की


नई दिल्ली, 14 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 11 जोन में होने वाले जोन अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में सभी पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई।

इस बैठक में सभी पार्षदों को निर्देश दिया गया है कि चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करना अनिवार्य होगा। यदि कोई पार्षद क्रॉस वोटिंग करता है तो उसके खिलाफ संगठनात्मक और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सभी 11 जोन में पार्टी की स्थिति तथा चुनावी गणित पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व ने पार्षदों से कहा कि जोन चुनाव संगठन की प्रतिष्ठा से जुड़ा विषय है और सभी को पूरी एकजुटता के साथ पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों का समर्थन करना होगा।

कुछ दिनों पहले ही इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) के भाजपा में विलय के बाद एमसीडी में भाजपा की स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत मानी जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारो को सूचीः नरेला जोन से शांति देवी को अध्यक्ष, दिवेश कुमार को उपाध्यक्ष और पवन कुमार को स्थायी समिति सदस्य बनाया गया है।

केशवपुरम जोन में विनीता बेहरा अध्यक्ष, मीनू गोयल उपाध्यक्ष और सुशील स्थायी समिति सदस्य के उम्मीदवार हैं।

रोहिणी जोन में सुमन राणा अध्यक्ष, सीमा उपाध्यक्ष और हेमचंद गोयल स्थायी समिति सदस्य बनाए गए हैं।

सेंट्रल जोन से अध्यक्ष पद के लिए सुमी भाटी चौधरी, उपाध्यक्ष पद के लिए प्रवीण कुमार तथा स्थायी समिति सदस्य के लिए सुनील कुमार चड्ढा।

नजफगढ़ जोन में अध्यक्ष पद के लिए जयवीर सिंह राणा, उपाध्यक्ष पद के लिए सुषमा रवि और स्थायी समिति सदस्य के लिए शशि यादव।

वेस्ट जोन से अध्यक्ष पद के लिए हरीश ओबेरॉय और सुनील चड्ढा उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं।

साउथ जोन में अध्यक्ष पद के लिए धर्मवीर सिंह और ममता यादव उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार बनाए गए हैं।

शाहदरा नॉर्थ जोन में अध्यक्ष पद के लिए पंकज लूथरा और बृजेश सिंह उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ेंगे।

शाहदरा साउथ जोन में अध्यक्ष पद के लिए यशपाल अध्यक्ष, राजू सचदेवा उपाध्यक्ष और मुनेश स्थायी समिति सदस्य के उम्मीदवार बनाए गए हैं।

आम आदमी पार्टी के उम्मदवारो की सूचीः नरेला जोन से अध्यक्ष पद के अनिल कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए नेहा और स्थायी समिति सदस्य के लिए ऋतु मुकेश कुमार।

सिविल लाइंस जोन से अध्यक्ष पद के लिए टिम्सी शर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए मुनेश देवी।

रोहिणी जोन से अध्यक्ष पद के लिए पुष्पा, उपाध्यक्ष के लिए रमेश चंद।

सिटी एवं सदर पहाड़गंज जोन से अध्यक्ष पद के लिए किरण बाला, उपाध्यक्ष पद के लिए शमीम बानो।

करोल बाग जोन से अध्यक्ष पद के लिए अलका धींगरा, उपाध्यक्ष पद के लिए कविता चौहान और स्थायी समिति सदस्य के लिए राजन अरोड़ा।

वेस्ट जोन से अध्यक्ष पद के लिए दीपक वोहरा, उपाध्यक्ष पद के लिए डिंपल आहूजा।

नजफगढ़ जोन से अध्यक्ष पद के लिए सिम्मी यादव, उपाध्यक्ष पद के लिए आरती यादव और स्थायी समिति सदस्य के लिए सुदेश कुमार।

सेंट्रल जोन से अध्यक्ष पद के लिए राकेश लोहिया।

साउथ जोन से अध्यक्ष पद के लिए राज बाला टोकस, उपाध्यक्ष पद के लिए गीता।

शाहदरा (साउथ) जोन से अध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए ज्योति रानी और स्थायी समिति सदस्य के लिए बीना।

शाहदरा (नॉर्थ) जोन से अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका सक्सेना, उपाध्यक्ष के लिए रोशन लाल।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी