home page

वीरेंद्र सचदेवा ने राघव चड्ढा को लेकर केजरीवाल पर लगाया कमजोर नेतृत्व का आरोप

 | 
वीरेंद्र सचदेवा ने राघव चड्ढा को लेकर केजरीवाल पर लगाया कमजोर नेतृत्व का आरोप


नई दिल्ली, 02 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (आआपा) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाया जाना पार्टी के भीतर गहरे मतभेदों का संकेत है।

वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी में असंतोष बढ़ रहा है और वरिष्ठ नेता उनसे दूरी बना रहे हैं। सचदेवा ने कहा कि चड्ढा को न सिर्फ पद से हटाया गया, बल्कि उन्हें सदन में बोलने का समय न देने की सिफारिश भी की गई, जो पार्टी के अंदरूनी हालात को उजागर करता है।

उन्होंने आगे कहा कि पहले स्वाति मालीवाल और अब राघव चड्ढा जैसे प्रमुख नेता केजरीवाल से दूर हो गए हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा।

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अरविंद केजरीवाल को “कमजोर नेता” बताते हुए कहा कि उनमें न तो विपक्ष का सामना करने का साहस है और न ही अपनी ही पार्टी के अंदर उठ रहे सवालों का जवाब देने की क्षमता।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अगर केजरीवाल में नैतिक जिम्मेदारी होती तो वे असहमति रखने वाले नेताओं पर स्पष्ट कार्रवाई करते, लेकिन वे ऐसा करने से बचते रहे हैं।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी