home page

बांसुरी स्वराज ने किया रैगर पुरा में आरोग्य मंदिर का उद्घाटन

 | 
बांसुरी स्वराज ने किया रैगर पुरा में आरोग्य मंदिर का उद्घाटन


नई दिल्ली, 30 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद बांसुरी स्वराज ने शनिवार को करोल बाग के देव नगर स्थित रैगर पुरा में आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया।

बांसुरी स्वराज ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि स्वस्थ एवं सशक्त दिल्ली के निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए यह पहल स्थानीय नागरिकों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि यह आरोग्य मंदिर विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इसके माध्यम से स्वास्थ्य परामर्श, जागरूकता एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच और अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनेगी।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि स्वस्थ समाज ही विकसित समाज की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के जीवन को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए ऐसे जनकल्याणकारी प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव