home page

अलका लांबा ने ओडिशा में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध पर सरकार की आलोचना की

 | 
अलका लांबा ने ओडिशा में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध पर सरकार की आलोचना की


नई दिल्ली, 19 जून (हि.स.)। कांग्रेस की महिला अध्यक्ष अलका लांबा ने गुरुवार को ओडिशा में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध पर सरकार की आलोचना किया। उन्होंने कहा कि ओडिशा में महिलाएं सरकार से न्याय की मांग कर रही है।

अलका लांबा ने आज इंद्रा भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ हिंसा दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ओडिशा के तीन शहरों में जो भी घटनाएं घटी वे बेहद चिंतित करने वाली हैं। इस अवसर पर ओडिशा की मुस्लिम महिला विधायक सोफिया फिरदौस और ओडिशा प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष मीनाक्षी बहिनीपति मौजूद रही।

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि ओडिशा उन राज्यों की सूची में सबसे ऊपर है जहां महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। सरकार को अपराध कम करने के लिए कार्य करना चाहिए।

अलका लांबा ने आडिशा में महिला अपराधों से जुड़े मामलों का ब्यौरा देते हुए कहा कि यहां रोजाना 15 दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ⁠10 महीने में राज्य के विभिन्न स्थानों में 4,500 बेटियां न्याय की गुहार लगा रही हैं।⁠ 11 महीने में प्रदेश की 28,000 महिलाएं और बेटियां अत्याचार का शिकार हुई हैं।

लांबा ने बताया कि ओडिशा में 36,000 महिलाएं और 8,400 बच्चियां गायब हैं। उन्होंने सवालिया लहजें में पूछा कि सरकार अब तक कितनी महिलाओं और बच्चियों को वापस ला पाई है।

इस मौके पर ओडिशा महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीनाक्षी बाहिनीपति ने कहा कि ओडिशा में भाजपा सरकार के तहत महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर स्थिति की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ओडिशा में महिला कांग्रेस की महिलाओं ने एकजुट होकर विधानसभा का घेराव किया। विधानसभा घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया।

ओडिशा की मुस्लिम महिला विधायक सोफिया फिरदौस ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में महिलाओं से सुरक्षा का वादा किया था। लेकिन आज यहां की महिलाओं को अंधेरे में धकेल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण ओडिशा की पहचान रही है। यहां महिलाओं की फर्टिलिटी और शक्ति को समर्पित 'रज पर्व' मनाया जाता है।

फिरदौस ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि गोपालपुर में रज पर्व के दिन जो हुआ वह काफी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो अपराध के ये आंकड़े और बढ़ सकते हैं।

उन्होंने सरकार से सावलिया लहजें में कहा कि ओडिशा की हर लड़की का एक ही सवाल है कि हमें न्याय कब मिलेगा?

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी