home page

अखिलेश यादव महिला मुख्यमंत्री पर टिप्पणी से बचें, वरना जनता के आक्रोश का सामना करें : वीरेंद्र सचदेवा

 | 
अखिलेश यादव महिला मुख्यमंत्री पर टिप्पणी से बचें, वरना जनता के आक्रोश का सामना करें : वीरेंद्र सचदेवा


नई दिल्ली, 16 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भाजपा की महिला मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए, अन्यथा उन्हें दिल्ली की जनता के आक्रोश का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।

वीरेंद्र सचदेवा ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह समझ से परे है कि अखिलेश यादव ने लोकसभा में अपनी बहस के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री का उल्लेख क्यों किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा का महिलाओं के प्रति रवैया जगजाहिर है और ऐसे में उन्हें महिला नेताओं पर टिप्पणी करने से परहेज करना चाहिए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक स्वयं स्थापित नेता हैं और दिल्ली की जनता का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता को वही अधिकार प्राप्त हैं जो पूर्व मुख्यमंत्रियों मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा, शीला दीक्षित और अरविंद केजरीवाल को प्राप्त थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे आत्मविश्वास के साथ सरकार चला रही हैं और अनावश्यक टिप्पणियों से बचना ही बेहतर होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी