home page

आआपा ने पांडव कुमार की हत्या के खिलाफ मुख्यमंत्री के निवास के बाहर किया प्रदर्शन

 | 
आआपा ने पांडव कुमार की हत्या के खिलाफ मुख्यमंत्री के निवास के बाहर किया प्रदर्शन


नई दिल्ली, 03 मई (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) ने रविवार को बिहार के पांडव कुमार की हत्या के खिलाफ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निवास के बाहर प्रदर्शन किया।

आआपा विधायक संजीव झा ने यहां प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, लेकिन सरकार चैन की नींद सो रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री दूसरे राज्यों में भाषण देने जाती हैं और “जंगलराज” की बात करती हैं, जबकि हकीकत यह है कि आज दिल्ली खुद उसी दौर से गुजर रही है।

संजीव झा ने कहा कि एक बिहार के रहने वाले युवा को 'बिहारी' पहचान के नाम पर गोली मारी गई और सत्ता में बैठे लोग सिर्फ फोटो खिंचवाने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि उस नफरत का परिणाम है जो पिछले कुछ समय से समाज में बोई जा रही है।

आआपा विधायक ने कहा आज लोगों को उनके नाम, जाति, या राज्य के आधार पर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नफरत से नहीं, मोहब्बत और इंसाफ से चलेगी।

संजीव झा ने दिल्ली में पूर्वांचल और बिहार से आने वाले परिवारों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर चिंता जताई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव