home page

एमसीडी सदन में आआपा पार्षदों का हंगामा, कांग्रेस पार्षद नाजिया दानिश ने साधा निशाना

 | 
एमसीडी सदन में आआपा पार्षदों का हंगामा, कांग्रेस पार्षद नाजिया दानिश ने साधा निशाना


नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (हि.स.)।दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की साधारण सभा की बैठक शुरू होते ही आम आदमी पार्टी (आआपा) के पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद दोबारा कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन आआपा पार्षदों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया।

इस दौरान कांग्रेस की पार्षद नाजिया दानिश ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उसके पूर्व महापौरों के कार्यकाल पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आआपा के शासनकाल में दो-दो महापौर रहे, लेकिन वे स्वतंत्र रूप से काम नहीं करते थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि किसी महापौर को जेल से चलाया जाता था, तो किसी को कोई और चलाता था। उनके अनुसार, आआपा के महापौर अपने स्तर पर काम नहीं करते थे।

नाजिया दानिश ने इस दौरान शगुफ्ता जुबेर चौधरी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने को लेकर उन पर टिप्पणी की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी