home page

पटपड़गंज से 31700 ऑक्सीटोसिन के इंजेक्शन जब्त, स्वास्थ्य मंत्री बोले- दोषियों पर होगी सख्ती कार्रवाई

 | 
पटपड़गंज से 31700 ऑक्सीटोसिन के इंजेक्शन जब्त, स्वास्थ्य मंत्री बोले- दोषियों पर होगी सख्ती कार्रवाई


नई दिल्ली, 09 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली औषधि नियंत्रण विभाग ने पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में एक फार्मास्युटिकल प्रतिष्ठान का निरीक्षण करते हुए 31700 ऑक्सीटोसिन के इंजेक्शन जब्त किया है। यह ऑक्सीटोसिन इंजेक्शनों मई में खरीदने के बाद अनिवार्य कोल्ड चेन स्टोरेज के तय मानकों का उल्लंघन करते हुए सामान्य तापमान पर रखा गया था। यह कार्रवाई दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर जारी निरीक्षण अभियान का हिस्सा है।

औषधि नियंत्रण विभाग निरीक्षण के दौरान औषधि नियंत्रण विभाग ने पाया कि ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन आईपी 5 IP 5 आईयू/एमएल (जो तापमान के प्रति संवेदनशील दवा है) के एक बैच को प्रोडक्ट लेबल पर साफ तौर पर बताई गई जरूरी स्टोरेज शर्तों 2 डिग्री सेल्सियस से 8 डिग्री सेल्सियस के बजाय सामान्य कमरे के तापमान पर रखा गया था। यह स्टॉक मई 2026 में खरीदे जाने के बाद से कथित रूप से इसी स्थिति में रखा हुआ था।

स्वास्थ्य मंत्री ने गुरुवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जीवनरक्षक और गंभीर बीमारियों की दवाओं के मामले में किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि औषध एवं प्रसाधन अधिनियम और नियमों' के प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित जाएगा। नागरिकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की रक्षा के लिए दिल्ली भर में विशेष प्रवर्तन अभियान और औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव