home page

विजेंद्र गुप्ता ने की तीन वित्तीय समितियों के अध्यक्षों की घोषणा

 | 
विजेंद्र गुप्ता ने की तीन वित्तीय समितियों के अध्यक्षों की घोषणा


नई दिल्ली, 24 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को 2026–27 के लिए विधानसभा की तीन प्रमुख वित्तीय समितियों के अध्यक्षों की घोषणा की। इसके तहत अजय महावर को लोक लेखा समिति का अध्यक्ष, राज कुमार भाटिया को सरकारी उपक्रम समिति का अध्यक्ष और गजेंद्र सिंह यादव को प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संबंधित समितियों के सदस्यों की सूचना इस माह पहले ही जारी की जा चुकी थी। ये नियुक्तियां विधानसभा की वित्तीय जांच और निगरानी की परंपरा को आगे बढ़ाती हैं।

समितियों की घोषणा के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि वित्तीय समितियां विधानसभा की जवाबदेही की रीढ़ होती हैं। इनके माध्यम से जनता के धन के उपयोग और सरकारी कामकाज की लगातार और विस्तार से जांच की जाती है। उन्होंने कहा कि इन समितियों का सही ढंग से काम करना जरूरी है, ताकि पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन बना रहे और शासन व्यवस्था मजबूत हो।

समितियों का गठन इस प्रकार है। लोक लेखा समिति के अध्यक्ष अजय महावर नियुक्त किए गए है। सदस्य : हरीश खुराना, कुलदीप कुमार, संजय गोयल, संजीव झा, सतीश उपाध्याय, शिखा राय, सूर्य प्रकाश खत्री एवं वीरेंद्र सिंह कादियान है।

सरकारी उपक्रम समिति के अध्यक्ष राज कुमार भाटिया नियुक्त किए गए है। सदस्य : अहीर दीपक चौधरी, अनिल झा, चौधरी जुबैर अहमद, जरनैल सिंह, कुलदीप सोलंकी, राज करण खत्री, रविंदर सिंह नेगी एवं तिलक राम गुप्ता है।

प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव नियुक्त किए गए है। समिति के सदस्य : करनैल सिंह, नीलम पहलवान, पूनम शर्मा, प्रवेश रत्न, सही राम, संदीप सहरावत, उमंग बजाज एवं वीर सिंह ढींगान है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव