home page

निगमायुक्त संजीव खिरवार ने उत्तरी क्षेत्र में स्थित बालक राम अस्पताल का किया निरीक्षण

 | 
निगमायुक्त संजीव खिरवार ने उत्तरी क्षेत्र में स्थित बालक राम अस्पताल का किया निरीक्षण


नई दिल्ली, 23 सितंबर (हि.स.)।निगमायुक्त संजीव खिरवार ने बुधवार को उत्तरी क्षेत्र में स्थित बालक राम अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने अस्पताल में प्रदान की जाने वाले सुविधाओं का जायजा लिया तथा नागरिकों की सुविधा के लिए सभी कर्मचारियों को पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता से कार्य करने के आदेश दिए।

निगमायुक्त संजीव खिरवार ने बालक राम अस्पताल के निरीक्षण के दौरान नागरिकों के सुचारू आवागमन के लिए मुख्य एप्रोच सड़क से अस्पताल के प्रवेश द्वार तक मार्ग को बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रांगण में स्थित पेड़ के पुनर्स्थापन करने के आदेश दिए ताकि अस्पताल में आने वाले रोगियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और चिकित्सीय सेवाओं का सुचारू निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

निगमायुक्त संजीव खिरवार ने अस्पताल में पर्याप्त संख्या में कार्यबल नियुक्त करने के आदेश दिए।

संजीव खिरवार ने उत्तरी क्षेत्र के वजीराबाद का भी निरीक्षण कर नागरिकों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इलाके की नालियों से गाद निकालकर उनकी सफाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि नालियों की सफाई में बाधक रैंपों को तोड़कर सही ढंग से नालियों की सफाई की जाए ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।

इस अवसर पर तिमारपुर से विधायक सूर्य प्रकाश खत्री, अतिरिक्त आयुक्त पंकज नरेश अग्रवाल,उत्तरी क्षेत्र की उपायुक्त श्वेता नागरकोटी, प्रमुख अभियंता के.के.शर्मा सहित दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी