home page

राजस्थान में सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता

 | 
राजस्थान में सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता


जयपुर, 07 मार्च (हि.स.)। राजस्थान में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप का सबसे ज्यादा असर सीकर जिले और आसपास के इलाकों में महसूस किया गया। हालांकि झटके हल्के होने के कारण कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र जयपुर से करीब 69 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में धरती से लगभग पांच किलोमीटर की गहराई में था। सुबह करीब 6:30 बजे आए इस भूकंप के झटके कुछ सेकेंड तक ही महसूस हुए।

जानकारी के अनुसार सीकर जिले के खाटूश्यामजी, पलसाना, धींगपुर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने धरती में हल्का कंपन महसूस किया। करीब एक-दो सेकेंड तक झटके महसूस होने से लोग घरों से बाहर निकल आए।

पलसाना क्षेत्र के कई लोगों ने बताया कि भूकंप के दौरान उनके घरों के खिड़की-दरवाजे भी हिलने लगे थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित