home page

भारत-बेनिन ने चुनाव प्रबंधन व निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई

 | 
भारत-बेनिन ने चुनाव प्रबंधन व निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई


नई दिल्ली, 20 जुलाई (हि.स.)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त एवं इंटरनेशनल आइडिया की काउंसिल ऑफ मेंबर स्टेट्स के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को भारत में अफ्रीकी देश बेनिन के राजदूत एरिक जीन-मैरी जिन्सू से मुलाकात कर चुनाव प्रबंधन और निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

निर्वाचन सदन में हुई इस बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने वर्ष 2026 में आयोजित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल मैनेजमेंट (आईआईसीडीईएम) के दौरान तय किए गए सहयोग के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

बैठक में चुनाव प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ बनाने, निर्वाचन प्रक्रिया में सर्वोत्तम अनुभवों के आदान-प्रदान और चुनावी कर्मियों के प्रशिक्षण के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और विस्तार देने पर भी सहमति बनी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त और बेनिन के राजदूत ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने तथा चुनावी प्रक्रियाओं में क्षमता निर्माण के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार