जयशंकर ने जर्मनी के विदेश मंत्री से की बातचीत, यूक्रेन संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य पर चर्चा
| Aug 27, 2026, 18:53 IST
नई दिल्ली, 27 अगस्त (हि.स.)। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को जर्मनी के अपने समकक्ष योहान वाडेफुल से बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष और उसके वैश्विक प्रभावों के साथ-साथ होर्मुज जलडमरूमध्य की मौजूदा स्थिति पर विचार-विमर्श किया।
जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बातचीत की जानकारी साझा करते हुए इसे उपयोगी संवाद बताया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने यूक्रेन संघर्ष और उसके वैश्विक प्रभावों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इसके अलावा होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति पर भी चर्चा हुई।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

