home page

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और पोस्टर बरामद

 | 

शोपियां, 25 अगस्त (हि.स.)। सुरक्षाबलों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में नाका-चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो हैंड ग्रेनेड और पांच पोस्टर बरामद किए। पोस्टर पर कथित तौर पर हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के निशान थे।

एक अधिकारी ने बताया कि नाका-चेकिंग के दौरान इन तीनों को पकड़ा। तीनों मोटरसाइकिल पर सवार थे। इनकी पहचान जुनैद अहमद डार, आमिर यूसुफ और जुनैद मुजफ्फर के तौर पर हुई है। सभी कुलगाम के रहने वाले हैं। आगे की जांच चल रही है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह