home page

खरगे ने असम के लोगों को याद दिलाई गारंटी, बोले- राज्य के सभी वर्गों को मिलेगा लाभ

 | 
खरगे ने असम के लोगों को याद दिलाई गारंटी, बोले- राज्य के सभी वर्गों को मिलेगा लाभ


नई दिल्ली, 07 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने असम के लोगों को पार्टी के घोषणापत्र में दी गई गारंटियों की याद दिलाई है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों, नौजवानों, महिलाओं, छोटे कारोबारियों और चाय बागानों के मजदूरों समेत सभी वर्गों को लाभ मिलेगा।

खरगे ने एक्स पर अपने ‘5 प्रतिश्रुति’ अभियान को साझा करते हुए कहा कि कांग्रेस असम के लोगों को न्याय और राहत देने के लिए ठोस कदम उठाएगी। जुबिन गर्ग को 100 दिन में न्याय दिलाया जाएगा। साथ ही महिलाओं के बैंक खातों में बिना शर्त नकद हस्तांतरण किया जाएगा और व्यवसाय शुरू करने या बढ़ाने के लिए उन्हें 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने घोषणा की कि हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। असम के 10 लाख भूमिपुत्रों को स्थायी जमीन पट्टा दिया जाएगा और वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने 1,250 रुपये की पेंशन दी जाएगी। खरगे ने कहा कि ये गारंटियां राज्य के सामाजिक और आर्थिक ढांचे को मजबूत करने के लिए हैं और सभी वर्गों को सीधा लाभ पहुंचाएंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर