home page

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में वरिष्ठ नेताओं ने विकास, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

 | 
पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में वरिष्ठ नेताओं ने विकास, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर


पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में वरिष्ठ नेताओं ने विकास, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर


पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में वरिष्ठ नेताओं ने विकास, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर


कोलकाता, 02 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ बड़े उत्साह के साथ हुआ, जिसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी जनभागीदारी देखने को मिली। वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए विकास, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन पर पार्टी के दृष्टिकोण को स्पष्ट रूप से पेश किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मालदा के इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के इस्लामपुर कोर्ट मैदान में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद इस्लामपुर “ईश्वरपुर” में परिवर्तित होगा, जो सांस्कृतिक गौरव और विकास का प्रतीक बनेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान राज्य सरकार महिलाओं को घरों तक सीमित रखना चाहती है, जबकि बंगाल की महिलाएं राष्ट्र का नेतृत्व करने की क्षमता रखती हैं। नवीन ने तुष्टिकरण की राजनीति और अवैध घुसपैठ को बंगाल की सामाजिक एवं आर्थिक संरचना के लिए खतरा बताया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हावड़ा-हुगली के आमता विधानसभा क्षेत्र स्थित जॉयपुर अमरागोरी एथलेटिक क्लब मैदान में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य ऐसा बंगाल बनाना है जहां नागरिक भयमुक्त और शांतिपूर्ण जीवन जी सकें। उन्होंने औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना, सड़क और पुल निर्माण, तथा रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। साथ ही भ्रष्टाचार प्रभावित जनकल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उत्तर 24 परगना के संदेशखाली विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के बिना विकास संभव नहीं है। उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति और राजनीतिक हिंसा के कारण महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में बताया। चौहान ने सुंदरबन क्षेत्र को प्रमुख पर्यटन केंद्र बनाने, अवैध घुसपैठ पर कड़ी कार्रवाई करने, और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए “लखपति दीदी” जैसी योजनाओं के माध्यम से वित्तीय स्वतंत्रता सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बर्दवान के हसन विधानसभा क्षेत्र स्थित अरापुर बेसिक मोड़ मैदान में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल औद्योगिकीकरण में पिछड़ गया है और आयुष्मान भारत जैसी केंद्रीय योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाया। उन्होंने भाजपा सरकार बनने पर औद्योगिक विश्वास बहाल करने, आर्थिक अवसर बढ़ाने और विकास योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर