home page

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 27-28 जून को कर्नाटक के दौरे पर जाएंगे

 | 
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 27-28 जून को कर्नाटक के दौरे पर जाएंगे


नई दिल्ली, 26 जून (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 27 से 28 जून तक दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार से दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। 27 जून को उपराष्ट्रपति बेंगलुरु में नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 517वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे। साथ ही 28 जून को उपराष्ट्रपति बेंगलुरु में राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरजीयूएचएस) के स्थापना दिवस और मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित नशा मुक्त भारत सम्मेलन में भाग लेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी