home page

उपराष्ट्रपति ने श्रीनगर में डल झील पर शिकारा की सवारी का लिया आनंद

 | 
उपराष्ट्रपति ने श्रीनगर में डल झील पर शिकारा की सवारी का लिया आनंद


श्रीनगर, 26 फरवरी (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को प्रतिष्ठित डल झील पर शिकारे की सवारी का आनंद लिया और इस अनुभव को श्रीनगर के शाश्वत आकर्षण और प्राकृतिक सुंदरता की झलक बताया।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन कश्मीर घाटी की अपनी पहली यात्रा पर बुधवार शाम यहां पहुंचे। उनका गुरुवार शाम को कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में भाग लेने का कार्यक्रम है। उपराष्ट्रपति ने आज डल झील पर सुबह की यात्रा के दौरान श्रीनगर के शाश्वत आकर्षण, प्राचीन जल और लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में हो रहे परिवर्तनकारी बदलावों, विशेषकर बुनियादी ढांचे के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि मैं इको-पर्यटन को बढ़ावा देने, प्राकृतिक विरासत को संरक्षित करने और स्थानीय समुदायों के लिए आजीविका के नए अवसर पैदा करने में प्रशासन के प्रयासों की सराहना करता हूं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता