home page

उपराष्ट्रपति 19 से 21 जून तक लद्दाख दौरे पर, लेह में योग दिवस समारोह में भाग लेंगे

 | 
उपराष्ट्रपति 19 से 21 जून तक लद्दाख दौरे पर, लेह में योग दिवस समारोह में भाग लेंगे


नई दिल्ली, 18 जून (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 19 से 21 जून तक केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह सीमावर्ती क्षेत्र के एक गांव का दौरा करेंगे, स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे और लेह में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेंगे।

उपराष्ट्रपति भवन की ओर से गुरुवार को जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उपराष्ट्रपति 20 जून को लद्दाख में लुकुंग गांव जाएंगे। वहां वह स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्यों से मुलाकात करेंगे और ‘वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम’ के तहत सीमा क्षेत्र में चल रही विकासात्मक पहलों का अवलोकन करेंगे।

उसी दिन राधाकृष्णन युद्ध स्मारक पर जाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

दौरे के अंतिम दिन 21 जून को उपराष्ट्रपति लेह में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, सशस्त्र बलों के जवानों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार