उपराष्ट्रपति रविवार को केरलम के एक दिवसीय दौरे पर
नई दिल्ली, 26 सितंबर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रविवार को केरलम के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह कोल्लम और तिरुवनंतपुरम में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, उपराष्ट्रपति कोल्लम स्थित माता अमृतानंदमयी मठ में आयोजित विश्व सेवा दिवस समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम माता अमृतानंदमयी के 73वें जन्मदिन पर आयोजित किया जा रहा है। समारोह में वार्षिक कार्यक्रमों के साथ कई मानवीय सेवा पहलों की शुरुआत भी की जाएगी।
राधाकृष्णन तिरुवनंतपुरम में श्री उथ्राडोम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान उनका विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

