उपराष्ट्रपति शुक्रवार को तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे
| Oct 29, 2026, 13:18 IST
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार (30 अक्टूबर) को तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह रामनाथपुरम जिले के पसुम्पोन में पसुम्पोन मुथुरामलिंगा थेवर जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
उपराष्ट्रपति सचिवालय केे अनुसा, राधाकृष्णन तमिलनाडु के डिंडीगुल में गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) के स्वर्ण जयंती समारोह और 39वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगे।
उपराष्ट्रपति का यह दौरा पसुम्पोन मुथुरामलिंगा थेवर जयंती के कार्यक्रमों और गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के शैक्षणिक समारोहों में उनकी भागीदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

