home page

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16 नवंबर को ओडिशा के दौरे पर जाएंगे

 | 
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16 नवंबर को ओडिशा के दौरे पर जाएंगे


नई दिल्ली, 15 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सोमवार को ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह भुवनेश्वर में ओडिशा विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित ओरियंटेशन (अभिमुखीकरण) कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा कटक में श्री श्री विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक भवन का उद्घाटन करेंगे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार सीपी राधाकृष्णन 16 नवंबर को ओडिशा पहुंचेंगे। वह भुवनेश्वर में विधानसभा सदस्यों के अभिमुखीकरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कटक जाएंगे। वहां श्री श्री विश्वविद्यालय के आइकॉनिक टावर (शैक्षणिक भवन) का उद्घाटन करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर