home page

उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद में दिनदहाड़े पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर, फायरिंग में एसओजी के दो जवान भी घायल

 | 

इटावा/फिरोजाबाद, 17 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात बदमाश मारे गए, जबकि इटावा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के दो सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर अन्य बदमाशों की तलाश में व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर इटावा और फिरोजाबाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

पुलिस के अनुसार, इटावा जिले के एकदिल थाना क्षेत्र में एक चिकित्सक से हुई चेन स्नैचिंग की वारदात में शामिल कुख्यात बदमाशों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान इटावा एसओजी टीम को सूचना मिली कि गिरोह के कुछ सदस्य गाजियाबाद से झारखंड-संबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की योजना बनाई।

जैसे ही पुलिस ने ट्रेन में तलाशी अभियान शुरू किया, बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के बीच बदमाश ट्रेन से कूदकर स्टेशन के समीप स्थित नगला कन्हई गांव की ओर भाग निकले और वहां छिप गए। पुलिस ने तत्काल उनका पीछा किया, लेकिन बदमाशों ने गांव में भी पुलिस पर लगातार फायरिंग जारी रखी।

बदमाशों की गोलीबारी में एसओजी के सिपाही डेविड चौहान और पुष्पेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए फिरोजाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही फिरोजाबाद के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज चौधरी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव की चारों ओर से घेराबंदी कर बदमाशों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने दोबारा पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश मारे गए। उनकी पहचान सुमित और अंकित के रूप में हुई है।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी पुलिस टीम के साथ फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि इटावा एसओजी को सटीक सूचना मिली थी कि चेन स्नैचिंग की घटना में वांछित दो कुख्यात बदमाश झारखंड-संबलपुर एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई की गई।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने जब ट्रेन में बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, तो उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और ट्रेन से कूदकर गांव की ओर भाग गए। पीछा करने पर बदमाशों ने दोबारा पुलिस पर गोलियां चलाईं, जिसमें दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को मार गिराया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि गिरोह के अन्य सदस्य भी आसपास के क्षेत्र में छिपे हो सकते हैं। उन्हें पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और संदिग्ध स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मारे गए दोनों बदमाश कई आपराधिक मामलों में वांछित थे और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की जा रही है। साथ ही मुठभेड़ से जुड़े सभी तथ्यों का सत्यापन कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित सिंह