अभिनेत्री जैकलिन ने अपनी मां की अस्थियाें काे गंगा में किया विसर्जित
| Mar 16, 2026, 14:32 IST
वाराणसी, 16 मार्च(हि. स.)। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज ने साेमवार काे यहां गंगा नदी में अपनी मां की अस्थियों का विधि-विधान से विसर्जन किया। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज ने कहा कि मन से धार्मिक हूँ और यही कारण है कि मां की अस्थियों को गंगा की बीच धारा में विसर्जित किया है। वाराणसी में धार्मिक माहौल है और यहां मोक्ष मिलता है। गंगा नदी के किनारे शांति मिलती है।
अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज की मां की अस्थियों का विधि विधान से विसर्जन आचार्य विकास पाण्डेय ने कराया। अभिनेत्री ने गंगा किनारे से एक नाव ली और उसी पर बैठकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। कुछ देर गंगा के तट पर रुकने के बाद जैकलिन ताज होटल के लिए रवाना हाे गईं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

