home page

बोरवेल हादसे में मृत वंश के परिवार को विधायक ने दी चार लाख की सरकारी सहायता

 | 
बोरवेल हादसे में मृत वंश के परिवार को विधायक ने दी चार लाख की सरकारी सहायता


बिजनौर, 09 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कस्बे नहटौर में मोहल्ला नोशा निवासी बोरवेल हादसे में जान गंवाने वाले सात वर्षीय मासूम वंश के परिजनों को क्षेत्रीय विधायक ओमकुमार ने गुरुवार काे चार लाख रुपये की सरकारी आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

विधायक ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए मासूम बच्चे की मृत्यु की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवार को मिलने वाली अन्य सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ भी प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। सहायता राशि मिलने पर मृतक वंश के परिजनों ने विधायक एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा नगर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे और सभी ने दिवंगत मासूम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

----------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र