home page

आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार

 | 
आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार


लखनऊ, 12 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के एंटी टेरिरस्ट स्क्वॉड ने आजमगढ़ से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल कायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट की विचारधारा से प्रेरित और भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त है।

एटीएस ने शनिवार को जारी किए गए बयान में बताया कि आजमगढ़ जिले के ग्राम चितारा निवासी मोहम्मद नबील के मोबाइल फोन को कब्जे में लिया। उसके मोबाइल फोन की जांच में पाया गया कि वह अलकायदा के आतंकी अनवर उल अवलाकी की विचारधारा से प्रेरित है। उसके मोबाइल पर एक व्हाटसअप ग्रुप भी मिला है, जिसमें वह नये-नये लड़कों को जोड़ता था और उसमें जुड़े सदस्यों को वह मुजाहिद कहके संबोधित करता था। ग्रुप में आतंकी अनवर उल अवलाकी की लिखी किताब भी शेयर करते हुए उसे लोगों से पढ़ने की अपील की गई है। वह और भी कई ग्रुप में जुड़ा है, जिसमें मोहम्मद नबील ने दूसरे देश पाकिस्तान, तुर्की, बांग्लादेश में जाकर अपने मकसद को पूरा करने के लिए ट्रेनिंग एवं बम आदि विधि से संबंधित विडियो और अन्य चीजें बरामद की जा रही है। एटीएस की टीम अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक