home page

उप्र एटीएस ने शामली से चार संदिग्धाें को उठाया

 | 
उप्र एटीएस ने शामली से चार संदिग्धाें को उठाया


लखनऊ, 07 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने शामली जिले में अलग-अलग जगहों पर छापेमार कर एक महिला समेत चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। इन लाेगाें पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हाेने का आराेप है।

जानकारी के अनुसार सहारनपुर से आई एटीएस टीम ने मंगलवार की सुबह शामली जनपद में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की है। कैराना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को उठाया है। पूछताछ के बाद टीम चारों को अपने साथ ले गई। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि राशिद और उसकी पत्नी समेत चार लोगों को कार सवार युवक अपने साथ ले गए हैं। राशिद नकली करेंसी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने मामले से कुछ भी बताने से इनकार किया है। एटीएस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। एटीएस ने यह कार्रवाई कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक