home page

गूंज कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी युवा कांग्रेस

 | 
गूंज कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी युवा कांग्रेस


हरिद्वार, 11 जुलाई (हि.स.)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को देहरादून में प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरिद्वार में युवा कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज ऋषिकुल स्थित कांग्रेस कार्यालय में हरिद्वार के युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस इस आंदोलन के माध्यम से केंद्र सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रख रही है। इनमें परीक्षा प्रणाली की व्यापक समीक्षा और सुधार, लगातार हो रहे पेपर लीक की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग व देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी भर्तियों के लिए वार्षिक तय कैलेंडर लागू करना शामिल है, जिसका सभी बोर्ड और आयोगों द्वारा अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।

उन्होंने बताया कि देहरादून कार्यक्रम में करीब 20 हजार युवाओं और छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस डिजिटल अभियान भी चला रही है, जिसके तहत छात्र ऑनलाइन अपनी भागीदारी दर्ज करा रहे हैं। देहरादून के बाद राहुल गांधी का प्रयागराज, पटना और दिल्ली में भी छात्रों से संवाद करने का प्रस्तावित कार्यक्रम है।

बैठक में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी, मनोज सैनी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी, महानगर महासचिव सार्थक ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, समर्थ अग्रवाल, सागर बेनीवाल, निखिल सौदाई, आशु श्रीवास्तव, राव शादाब सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला