home page

केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

 | 
केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना


हरिद्वार, 15 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने गुरुवार को मां मनसा देवी मंदिर में दर्शन-पूजन कर देशवासियों के लिए मंगलकामना की।

पूजा-अर्चना के बाद वे निरंजनी अखाड़े पहुंचीं, जहां अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर, पगड़ी पहनाकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नवरात्र में मां के दरबार से कोई श्रद्धालु खाली हाथ नहीं लौटता, मां सभी की मनोकामना पूरी करती हैं। श्रीमहंत ने मंत्री महोदया को बताया कि अगले वर्ष हरिद्वार कुंभ, नासिक और उज्जैन महाकुंभ को दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न कराया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संत-महापुरुषों के सान्निध्य में जीवन को नई दिशा मिलती है।

इस दौरान सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, स्वामी सत्यश्रेयानंद गिरी, महंत राज गिरी, ट्रस्टी अनिल शर्मा, महेश दुबे मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला