home page

उत्तराखंड से भाजपा के दिनेश आर्य निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित

 | 
उत्तराखंड से भाजपा के दिनेश आर्य निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित


देहरादून, 9 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार दिनेश आर्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। शुक्रवार को देहरादून स्थित विधानसभा भवन में प्रभारी सचिव एवं रिटर्निंग ऑफिसर हेम चन्द्र पंत ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम सहित विधानसभा सचिवालय के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिनेश आर्य के निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही उत्तराखंड से राज्यसभा सीट पर भाजपा का प्रतिनिधित्व तय हो गया है। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें औपचारिक रूप से निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपे जाने के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, मस्तू दास तथा विधानसभा सचिवालय के अधिकारी लक्ष्मीकान्त उनियाल, दीनदयाल बिष्ट, हीरा सिंह और संदीप ढैला उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के निर्विरोध निर्वाचित होने की स्थिति में मतदान की आवश्यकता नहीं होती। निर्वाचन अधिकारी की ओर से निर्धारित प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद निर्वाचित प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौंपा जाता है।

विधानसभा में

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय