home page

राष्ट्रपति 12 जून को पहुंचेंगी देहरादून, आईएमए की 13 की पासिंग आउटपरेड में होंगी शामिल

 | 
राष्ट्रपति 12 जून को पहुंचेंगी देहरादून, आईएमए की 13 की पासिंग आउटपरेड में होंगी शामिल


देहरादून, 01 जून (हि. स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 13 जून को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति 12 जून काे दाे दिवसीय दाैर पर देहरादून पहुंचेंगी।

सरकारी प्रवक्ता ने सोमवार को जानकारी दी कि राष्ट्रपति मुर्मु 12 और 13 जून को दो दिवसीय देहरादून दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति 13 जून काे सुबह 7:30 बजे अकादमी ओ परिसर में ही आईएमए के 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की पासिंगआउट परेड की सलामी लेंगी और प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले जेंटलमैन कैडेट्स को संबोधित करेंगी। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित भी किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड देश की प्रतिष्ठित सैन्य परंपराओं में शामिल है। यह समारोह उन कैडेट्स के लिए विशेष महत्व रखता है, जिन्होंने कठोर सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में अधिकारी बनने की योग्यता हासिल की है। राष्ट्रपति का यह दौरा उत्तराखंड और विशेष रूप से देहरादून के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और सेना की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय